होमसुप्रीम कोर्टदेश में आज से वीबी-जी राम जी कानून लागू; राम मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग; राउंड-16 में फ्रांस
सुप्रीम कोर्ट

देश में आज से वीबी-जी राम जी कानून लागू; राम मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग; राउंड-16 में फ्रांस

देश में आज से वीबी-जी राम जी कानून लागू होगा, इसके तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को 125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी। साथ ही न्यूनतम मजदूरी 300 रुपये प्रतिदिन तय की गई है।

1 जुलाई 2026 को 02:24 am बजे
देश में आज से वीबी-जी राम जी कानून लागू; राम मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग; राउंड-16 में फ्रांस

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a446af8b09f6e94d30e9981","slug":"top-headlines-today-important-and-big-news-stories-of-1-july-2026-updates-on-amar-ujala-2026-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TOP News: देश में आज से VB-G RAM G कानून लागू; राम मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग; राउंड-16 में फ्रांस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

TOP News: देश में आज से VB-G RAM G कानून लागू; राम मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग; राउंड-16 में फ्रांस

Wed, 01 Jul 2026 06:48 AM IST

अमन तिवारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

Published by: अमन तिवारी

Updated Wed, 01 Jul 2026 06:48 AM IST

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

आज बुधवार, 1 जुलाई 2026 की तारीख में देश दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात करेंगे, देश में आज से वीबी-जी राम जी कानून लागू होगा, इसके तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को अब 125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी। साथ ही न्यूनतम मजदूरी 300 रुपये प्रतिदिन तय की गई है। दिल्ली-एनसीआर में मानसून का इंतजार बढ़ गया है, मौसम विभाग के अनुसार, 2-3 दिन में मानसून यहां दस्तक देगा, जबकि पूर्वोत्तर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। उधर, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर राष्ट्रपति ट्रंप थोड़े खुश और थोड़े दुखी है, उन्होंने कोर्ट के एक फैसले को लेकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर तंज भी कसा है। इधर, राम मंदिर के दान गबन के मामले में महंत धर्मदास ने पीएम मोदी से गुहार लगाते हुए राम मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग की है। वहीं, आज 1 जुलाई से देश भर में कई नियमों में बदलाव किए गए हैं, इसमें पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें शामिल हैं। वहीं, जापान की पीएम सनाए तकाइची आज से तीन दिन के भारत दौरे पर पहुंचेंगी, वे कल पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी। उधर, फीफा विश्वकप में फ्रांस ने स्वीडन के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल करते हुए राउंड-16 में जगह बनाई है। फ्रांस के लिए एमबाप्पे ने दो गोल दागे। एक क्लिक में पढ़ें देश दुनिया की अहम खबरें...

विज्ञापन

VB-G RAM G: आज से वीबी-जी राम जी कानून लागू, ग्रामीण मजदूरों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार; बढ़ी दैनिक मजदूरी

केंद्र सरकार ने ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025' (वीबी-जी राम जी एक्ट) को 1 जुलाई से लागू कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने नई ग्रामीण रोजगार योजना के तहत मजदूरी दरों में भी बढ़ोतरी की है। अब देश में औसत दैनिक मजदूरी 298.8 रुपये से बढ़कर 327.4 रुपये हो गई है। यानी औसतन 28.6 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी हुई है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मंगलवार को नई मजदूरी दरों की अधिसूचना जारी की। नई दरें 1 जुलाई से देश के सभी 34 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और मजदूरी क्षेत्रों में लागू हो गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Weather: दिल्ली-एनसीआर में दो-तीन दिन में मानसून की उम्मीद, असम और अरुणाचल में बाढ़-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चिलचिलाती गर्मी से राहत देते हुए दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। रफ्तार पकड़ते हुए मानसून ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश व लद्दाख में दस्तक दे दी। हालांकि भीषण गर्मी झेल रहे दिल्ली-एनसीआर में मानसून के दो-तीन दिनों में पहुंचने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में मानसून पूरी तरह छा गया है। अरुणाचल प्रदेश व असम में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे दोनों राज्यों का बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ गया है। करीब दो लाख लोग प्रभावित हुए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, मानसून ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बचे इलाकों को कवर कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...

ट्रंप कभी खुश, कभी दुखी: अमेरिकी राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों पर दी प्रतिक्रिया, जिनपिंग पर कसा तंज

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के दो अहम फैसलों पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी। एक ओर उन्होंने ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के महिलाओं के खेलों में भाग लेने पर रोक लगाने वाले राज्यों के कानून को बरकरार रखने के फैसले का स्वागत किया, वहीं जन्मसिद्ध नागरिकता को बरकरार रखने वाले फैसले की आलोचना की। पढ़ें पूरी खबर...

Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग, प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी; महंत धर्मदास ने लगाई ये गुहार

गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग की है। उन्होंने ट्रस्ट में भगवान श्रीराम के वंशजों, राम मंदिर आंदोलन के कारसेवकों के परिजनों और आंदोलन से जुड़े लोगों को प्रतिनिधित्व देने की मांग करते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं का विश्वास और पारदर्शिता दोनों मजबूत होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें; आज से देश में होंगे ये बड़े बदलाव

आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देश में कई अहम वित्तीय बदलाव लागू होने जा रहे हैं। अगर आप टैक्स दाता हैं, बैंक के ग्राहक हैं या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो ये बदलाव सीधे आपकी वित्तीय दिनचर्या को प्रभावित करेंगे। इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) से लेकर आधार अपडेट और पासपोर्ट बनवाने तक, कुल छह बड़े नियमों में संशोधन होने जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

Sanae Takaichi India Visit: आज से भारत दौरे पर जापान की PM सनाए तकाइची, कल प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकात

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची आज से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी। दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने, सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) को अधिक सुरक्षित बनाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर मुख्य रूप से चर्चा होने की संभावना है। 2 जुलाई को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री तकाइची के बीच शिखर वार्ता होगी। इसके अलावा जापानी प्रधानमंत्री भारत-जापान संयुक्त आर्थिक मंच (ज्वाइंट इकोनॉमिक फोरम) में भी हिस्सा लेंगी। पढ़ें पूरी खबर...

Delhi-Dehradun Expressway: तीन महीने में ही धुलने लगे दावे, मानसून से पहले ही स्लैब से टपक रहा है पानी

लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बना दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के संचालन को तीन महीने भी पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन इसके ड्रेनेज सिस्टम पर सवाल खड़े होने लगे हैं। बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ही एक्सप्रेसवे की स्लैब से पानी नीचे सड़क पर टपक रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

तेलंगाना: भाजपा नेता माधवी लता ने शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन

तेलंगाना की भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता माधवी लता ने खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने 12वीं तेलंगाना राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता हैदराबाद के गाचीबौली में स्थित सैट्स (SATS) शूटिंग रेंज में आयोजित हुई थी। माधवी लता ने 25 मीटर पिस्टल (मास्टर्स महिला) वर्ग में हिस्सा लिया। उन्होंने 300 में से 245 अंक हासिल करके पहला स्थान पाया। पढ़ें पूरी खबर...

France vs Sweden: स्वीडन के खिलाफ 3-0 से जीता फ्रांस, एमबाप्पे ने दागे दो गोल; राउंड-16 में बनाई जगह

फ्रांस ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में स्वीडन को 3-0 से हराकर अंतिम-16 में जगह बना ली। टीम की जीत के नायक किलियन एमबाप्पे रहे, जिन्होंने दो गोल दागे। फ्रांस की ओर से तीसरा गोल ब्रैडली बारकोला ने किया। ग्रुप चरण के सभी मुकाबले जीतने के बाद फ्रांस ने नॉकआउट में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। पढ़ें पूरी खबर...

Vijaya Mehta Passes Away: दिग्गज थिएटर निर्देशक विजया मेहता का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मराठी रंगमंच और भारतीय थिएटर की दिग्गज निर्देशक, अभिनेत्री और निर्माता विजया मेहता का मंगलवार को उनके मुंबई स्थित घर पर निधन हो गया। एएनआई के अनुसार, वह 91 वर्ष की थीं। रंगमंच की दुनिया में उन्हें प्यार से 'बाई' कहा जाता था। छह दशक से अधिक लंबे अपने करियर में उन्होंने भारतीय थिएटर और समानांतर सिनेमा को नई दिशा दी। उनके निधन की जानकारी अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट और वीडियो साझा करके दी। उन्होंने विजया मेहता को भारतीय रंगमंच की सबसे महान हस्तियों में से एक बताते हुए कहा कि उनके साथ काम करना उनके जीवन का बड़ा सौभाग्य था। पढ़ें पूरी खबर...

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
आज से लागू हो रहा है VB-G RAM G कानून, अब मजदूरी के रोज कितने रुपये मिलेंगे?
सुप्रीम कोर्ट

आज से लागू हो रहा है VB-G RAM G कानून, अब मजदूरी के रोज कितने रुपये मिलेंगे?

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : एसिड पीड़ितों को मिलेगी आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम के तहत सहायता
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : एसिड पीड़ितों को मिलेगी आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम के तहत सहायता

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ़ैसला: अधिकारी की उपस्थिति में भी आपराधिक साजिश का अनुमान लगाना आसान नहीं
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ़ैसला: अधिकारी की उपस्थिति में भी आपराधिक साजिश का अनुमान लगाना आसान नहीं

चंबल अभयारण्य में बुलडोजर ने बांधी अवैध रेत की रेत की धारा
सुप्रीम कोर्ट

चंबल अभयारण्य में बुलडोजर ने बांधी अवैध रेत की रेत की धारा

फुटपाथों के अतिक्रमण से निराशा: तेघड़ा बाजार में यातायात की समस्या
सुप्रीम कोर्ट

फुटपाथों के अतिक्रमण से निराशा: तेघड़ा बाजार में यातायात की समस्या

19 वर्षीय अथर्व ने सुप्रीम कोर्ट में अपना अधिकार का बचाव किया और जीत हासिल की
सुप्रीम कोर्ट

19 वर्षीय अथर्व ने सुप्रीम कोर्ट में अपना अधिकार का बचाव किया और जीत हासिल की

सुप्रीम कोर्ट में फिर खाली पोस्ट: ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के बावजूद
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में फिर खाली पोस्ट: ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के बावजूद

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से भागलपुर में NH-80 के दुकानदारों में खलबली, वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

ताज़ा ख़बरें