होम›कानून›नवादा में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बैंक ऋण मामलों का निपटारा
कानून

नवादा में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बैंक ऋण मामलों का निपटारा

नवादा में 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की और ऋण मामलों के निपटारे की रणनीति बनाई। बैठक में बैंक ऋण से जुड़े मामलों के निष्पादन और समझौते के जरिए निपटारे पर जोर दिया गया।

13 अगस्त 2026 को 12:56 am बजे
नवादा में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बैंक ऋण मामलों का निपटारा

सौजन्य से:- दैनिक भास्कर

- हिंदी समाचार

- स्थानीय

- बिहार

- नवादा

- राष्ट्रीय लोक अदालत में ऋण मामलों के निपटारे के लिए रणनीति

राष्ट्रीय लोक अदालत में ऋण मामलों के निपटारे पर बनायी गई रणनीति

- कॉपी लिंक

नवादा में 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने जिले के प्रमुख सरकारी और निजी बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकार के सचिव अरविन्द कुमार ने की। इसमें बैंक ऋण से जुड़े माम

बैंक अधिकारियों ने बताया कि ऋण वादों के निष्पादन के लिए पक्षकारों को सूचना दी जा रही है, ताकि वे लोक अदालत में उपस्थित होकर समझौते के जरिए मामले निपटा सकें। बैठक में ऋण वादों से संबंधित नोटिसों की शत-प्रतिशत तामिला पर भी जोर दिया गया। अरविन्द कुमार ने कहा कि समय पर नोटिस तामिला से मामलों के निपटारे की प्रक्रिया तेज होती है। बैठक में पहले से चिन्हित विवादित मामलों, प्री-सीटिंग और पूर्व परामर्श की स्थिति की समीक्षा की गई। प्राधिकार ने बताया कि प्री-सीटिंग के माध्यम से बैंक ऋण मामलों में पक्षकारों की काउंसिलिंग कराई जाएगी। सहमति बनने पर सुलह के आधार पर निष्पादन कराया जाएगा।

बैठक में जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इसी बीच पंचायत स्तर पर छोटे विवादों के समाधान के लिए कम्यूनिटी मेडिएटर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को समाप्त हुआ। यह प्रशिक्षण 10 से 12 अगस्त तक व्यवहार न्यायालय, नवादा के कॉन्फ्रेंस रूम स्थित लाइब्रेरी हॉल में हुआ। कार्यक्रम नालसा और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर, अरविन्द कुमार के सहयोग से संचालित किया गया। प्रशिक्षण के बाद चयनित प्रतिभागी अपने-अपने प्रखंड की पंचायतों में मध्यस्थता के जरिए विवाद सुलझाने में सहयोग करेंगे।

न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
उप प्रमुख (आर. ए.) केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग में रिक्तियां
कानून

उप प्रमुख (आर. ए.) केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग में रिक्तियां

जे. एस. ए. की पूर्व भागीदार रचना राउत्रे ने चैम्बर्स ऑफ रचना राउत्रे का शुभारंभ किया
कानून

जे. एस. ए. की पूर्व भागीदार रचना राउत्रे ने चैम्बर्स ऑफ रचना राउत्रे का शुभारंभ किया

ट्रस्ट उपभोक्ता शिकायत दर्ज नहीं कर सकता है: केरल राज्य आयोग ने देवस्वम समिति की शिकायत को बनाए रखने योग्य ठहराते हुए आदेश को रद्द कर दिया
कानून

ट्रस्ट उपभोक्ता शिकायत दर्ज नहीं कर सकता है: केरल राज्य आयोग ने देवस्वम समिति की शिकायत को बनाए रखने योग्य ठहराते हुए आदेश को रद्द कर दिया

खेतान एंड कंपनी, डेंटन्स लिंक कानूनी, आई. एन. ओ. एक्स. ग्रीन एनर्जी पर होगन लवल्स कैडवालाडर का अभिनय ₹300 करोड़ क्यू. आई. पी.
कानून

खेतान एंड कंपनी, डेंटन्स लिंक कानूनी, आई. एन. ओ. एक्स. ग्रीन एनर्जी पर होगन लवल्स कैडवालाडर का अभिनय ₹300 करोड़ क्यू. आई. पी.

विद्या एसोसिएट्स ने नित्यानंद के रत्नों और आभूषणों पर काम किया ₹108 करोड़ रुपये का आई. पी. ओ.
कानून

विद्या एसोसिएट्स ने नित्यानंद के रत्नों और आभूषणों पर काम किया ₹108 करोड़ रुपये का आई. पी. ओ.

समाधानüटी पार्टनर्स ने अपने के. आर. के भारतीय कानून पहलुओं पर लिनजेमोंटेज को सलाह दी 710 मिलियन नैस्डैक स्टॉकहोम आई. पी. ओ.
कानून

समाधानüटी पार्टनर्स ने अपने के. आर. के भारतीय कानून पहलुओं पर लिनजेमोंटेज को सलाह दी 710 मिलियन नैस्डैक स्टॉकहोम आई. पी. ओ.

खेतान एंड कंपनी, आईनॉक्स स्वच्छ ऊर्जा पर त्रिकोणीय अधिनियम ₹10,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित आई. पी. ओ.
कानून

खेतान एंड कंपनी, आईनॉक्स स्वच्छ ऊर्जा पर त्रिकोणीय अधिनियम ₹10,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित आई. पी. ओ.

लाइव लॉ ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट:14 अक्टूबर 2026
कानून

लाइव लॉ ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट:14 अक्टूबर 2026

ताज़ा ख़बरें