भारत में अमेरिकी कानूनों का पालन संभव नहीं: सरकार
मेटा की ग्लोबल टीम भारतीय कानूनों के पालन को लेकर केंद्र सरकार के साथ बातचीत कर रही है। सरकार मेटा के एल्गोरिदम, कंटेंट मॉडरेशन, नियमों के पालन के तरीके और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी मांग रही है।

सौजन्य से:- जागरण
'भारत में नहीं चलेगा अमेरिका का कानून ', एल्गोरिदम और नियमों पर केंद्र की मेटा को दो टूक
मेटा की ग्लोबल टीम भारतीय कानूनों के पालन को लेकर सरकार से बातचीत कर रही है। ...और पढ़ें
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पीएम मोदी का वीडियो हटाने को लेकर मेटा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को भी यह विवाद जारी रहा। मेटा की ग्लोबल टीम ने भारतीय कानूनों के पालन को लेकर केंद्र सरकार के साथ बातचीत की।
न्यूज एजेंसी पी. टी. आई. के मुताबिक, मेटा की ग्लोबल टीम के तीन-चार दिन और भारत में रहने की उम्मीद है। इस दौरान सरकारी अधिकारियों के साथ उनकी और बैठकें होंगी। इन बैठकों में वॉट्सऐप से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
भारत में नहीं चलेगा अमेरिकी कानून: केंद्र
सरकार मेटा के एल्गोरिदम, कंटेंट मॉडरेशन, नियमों के पालन के तरीकों, चेक एंड बैलेंस और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी मांग रही है। इसमें बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट (सी. एस. ए. एम.) और डीपफेक कंटेंट से निपटने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सिस्टम भी शामिल हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्र के अधिकारीयों ने कहा कि भारत में अमेरिकी कानूनों के आधार पर प्लेटफॉर्म नहीं चलाए जा सकता है। ये तकनीकी मामले हैं हर पहलू को समझना जरूरी है।' उन्होंने आगे कहा, 'सभी संस्थानों की तरह, सभी प्लेटफॉर्म की भी समाज और कानून के प्रति जिम्मेदारी होती है।'
खबरें और भी
मेटा की ग्लोबल टीम से अश्विनी वैष्णव की मीटिंग
IT मंत्री अश्विनी वैष्णव गुरुवार को मेटा की ग्लोबल टीम से मुलाकात करेंगे, जबकि मंत्रालय के अन्य अधिकारी कंपनी की तकनीकी टीमों के साथ बातचीत जारी रखेंगे। रिपोर्ट के अनुसार सरकार एक्स और टेलीग्राम समेत अन्य बड़े प्लेटफॉर्म के साथ भी लगातार बातचीत कर रही है।
न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
पुलिस जब मजिस्ट्रेट बन जाए: 'स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट' का अजीबोगरीब मामला

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: मुंबई कोर्ट ने आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा

मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, दिल्ली की साकेत कोर्ट का आदेश

'हिंसा को बढ़ावा देने के लिए अपने पद का इस्तेमाल किया': दिल्ली दंगों के मामले में कोर्ट ने ताहिर हुसैन को दो साल की जेल की सजा सुनाई

दिल्ली दंगों में बब्बू की हत्या के मामले में 7 आरोपी बरी, निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के दोषी करार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का कोई आधार नहीं: दिल्ली पुलिस ने अदालत में दी रिपोर्ट

सावरकर मानहानि केस: सत्यकी सावरकर ने 'निगरानी' का आरोप लगाया, राहुल गांधी के वकील के निजी ज़िंदगी के बारे में पूछने पर आपत्ति जताई

उप प्रमुख (आर. ए.) केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग में रिक्तियां
ताज़ा ख़बरें
- जे. एस. ए. की पूर्व भागीदार रचना राउत्रे ने चैम्बर्स ऑफ रचना राउत्रे का शुभारंभ किया
- ट्रस्ट उपभोक्ता शिकायत दर्ज नहीं कर सकता है: केरल राज्य आयोग ने देवस्वम समिति की शिकायत को बनाए रखने योग्य ठहराते हुए आदेश को रद्द कर दिया
- खेतान एंड कंपनी, डेंटन्स लिंक कानूनी, आई. एन. ओ. एक्स. ग्रीन एनर्जी पर होगन लवल्स कैडवालाडर का अभिनय ₹300 करोड़ क्यू. आई. पी.
- विद्या एसोसिएट्स ने नित्यानंद के रत्नों और आभूषणों पर काम किया ₹108 करोड़ रुपये का आई. पी. ओ.
- समाधानüटी पार्टनर्स ने अपने के. आर. के भारतीय कानून पहलुओं पर लिनजेमोंटेज को सलाह दी 710 मिलियन नैस्डैक स्टॉकहोम आई. पी. ओ.
- खेतान एंड कंपनी, आईनॉक्स स्वच्छ ऊर्जा पर त्रिकोणीय अधिनियम ₹10,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित आई. पी. ओ.
- लाइव लॉ ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट:14 अक्टूबर 2026
- जंतर-मंतर पर 'बिना इजाज़त घुसने' का आरोप: कोर्ट ने CJP के दो नेताओं को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

