पीयूष गोयल ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विपक्ष पर पब्लिक एग्जामिनेशंस (अनफेयर मीन्स की रोकथाम) संशोधन विधेयक 2026 का बचाव करते हुए निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि यह विधेयक परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की दिशा में बड़ा कदम है.

सौजन्य से:- ABP News
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
Piyush Goyal: पीयूष गोयल ने कहा कि पूरा विश्वास है कि जेन-जी और देश के युवा नशे के खिलाफ इस अभियान से जुड़ेंगे. उन्होंने दावा किया कि पीएम नरेंद्र मोदी को लगातार तीन बार मिली जीत में युवाओं और जेन-जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है.
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल रोकने के लिए लाए गए पब्लिक एग्जामिनेशंस (अनफेयर मीन्स की रोकथाम) संशोधन विधेयक 2026 का बचाव करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह कानून परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की दिशा में बड़ा कदम है. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान' को युवाओं के लिए अहम पहल बताते हुए कहा कि देश के युवा इस अभियान को सफल बनाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे.
40 साल पहले शुरू हुई थी इस विधेयक की सोच
पीयूष गोयल ने कहा कि इस विधेयक की अवधारणा करीब 40 साल पहले सामने आई थी. उन्होंने बताया कि वर्ष 2010-11 के दौरान कांग्रेस और उसकी यूपीए सरकार भी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा में होने वाली अन्य गड़बड़ियों पर सजा का प्रावधान करने वाला विधेयक लेकर आई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और यूपीए सरकार में इस विधेयक को पारित कराने की इच्छाशक्ति और साहस नहीं था.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On 'Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyaan' launch by PM Modi, Union Minister Piyush Goyal says, "The enthusiasm of our youth to make India drug-free will lay the foundation for a Viksit Bharat. I am fully confident that young men and… pic.twitter.com/jmOctwkrUs
— ANI (@ANI) August 2, 2026
2024 में पहली बार लाया गया कानून
पीयूष गोयल ने कहा कि उनकी सरकार ने वर्ष 2024 में पहली बार इस कानून को लागू करने की दिशा में कदम उठाया. उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसमें और सख्त कानूनी प्रावधान जोड़े गए हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष ने इस महत्वपूर्ण विधेयक का भी विरोध किया. उन्होंने परीक्षा व्यवस्था से जुड़े ऐसे अहम कानून पर विपक्ष के रुख की कड़ी आलोचना करते हुए इसकी निंदा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान' पर पीयूष गोयल ने कहा कि भारत को नशा मुक्त बनाने का युवाओं का उत्साह ही विकसित भारत की मजबूत नींव रखेगा.
ये भी पढ़िए- अहमदाबाद का मौसम: सूरत में बारिश का रेड अलर्ट, फैक्ट्रियां बंद
उत्तर मुंबई को नशा मुक्त बनाने का संकल्प
उन्होंने कहा कि उत्तर मुंबई के लोग इस अभियान का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हैं और पूरे क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे. उनका कहना था कि समाज के सभी वर्ग इस अभियान का समर्थन करेंगे.
प्रधानमंत्री के साथ रहा जेन-जी का समर्थन
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On 'Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyaan' launch by PM Modi, Union Minister Piyush Goyal says, "The enthusiasm of our youth to make India drug-free will lay the foundation for a Viksit Bharat. I am fully confident that young men and… pic.twitter.com/jmOctwkrUs
— ANI (@ANI) August 2, 2026
पीयूष गोयल ने कहा कि जेन-जी (Gen-Z) और युवाओं का समर्थन हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रहा है. उन्होंने दावा किया कि युवाओं की ताकत और जेन-जी के समर्थन के बिना प्रधानमंत्री लगातार तीन बार चुनाव नहीं जीत सकते थे.
ये भी पढ़िए- गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
मुजफ्फरपुर में तुर्की थाना प्रभारी के रूप में सेन्टु कुमार का पदभार संभालना

कॉलेजियम अपने काम में पारदर्शिता का ध्यान न रखकर अच्छे जजों का अपमान कर रहा है:

रामगढ़ में पेंशन अदालत: 40 मामलों की सुनवाई, उपायुक्त ने जल्द निपटाने के दिए निर्देश

कांवड़ यात्रा और त्योहारों से पहले सुरक्षा बढ़ाई गई

साइबर सुरक्षा कानून लागू करने के लिए शहर की नई योजना

नई युगमयी: प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ कानून बना, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

सक्षम पिता ने विधायी संस्था से सामाजिक संस्था में दांव चलाया

सीजेपी का आंदोलन शीघ्रता से ख़त्म करने का सवाल
ताज़ा ख़बरें
- कोटड़ी तालाब से अतिक्रमण हटाने का आदेश, भूमाफियाओं ने कब्जा किया था कब्जा
- परीक्षा संशोधन बिल अब कानून: पेपर लीक पर 10 साल की सजা और 10 करोड़ का जुर्माना
- मध्यस्थता संबंधी कानून में संशोधन की जरूरत: जनकेंद्रित दृष्टिकोण पर ध्यान देना
- वियतनाम में डोंग थाप प्रांत में कृत्रिम बुद्धिमत्ता कानून का प्रसार
- नए कानून से पारदर्शिता और सुरक्षा का माहौल बनेगा, भर्ती जांच में बड़े संशोधन
- बैंक कर्मी तैयार करें ऋण चुकाने के लिए यथा संभव मानसिकता!
- आवारा मवेशी और कानूनी जटिलताएं
- परीक्षा सुधार की नई पहल: क्या छात्रों की मांगें पूरी होंगी?

