मधुबनी में राष्ट्रीय लोक अदालत: बैंक मामलों का शीघ्र निपटारा होगा
मधुबनी जिले में आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बैंक संबंधी लंबित मामलों का त्वरित निपटारा किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं और बैंक पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मामलों के निष्पादन पर चर्चा की है।

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
मधुबनी: राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक पदाधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक
बैंक पदाधिकारियों के साथ बैठक करते प्रभारी सचिव सचिन कुमार | Prabhat Khabar Network
मधुबनी जिले में 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बैंक पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित बैंक संबंधी मामलों के अधिकाधिक निष्पादन पर चर्चा की. आम जनता को सस्ता और सुलभ न्याय मिले, यही लक्ष्य है.
Madhubani News: जिले में 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इसी क्रम में गुरुवार को प्राधिकार के प्रभारी सचिव सह एसीजेएम तृतीय सचिन कुमार ने बैंक पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित बैंक संबंधी मामलों के अधिकाधिक निष्पादन पर चर्चा की.
सुलहनीय मामलों को चिन्हित करने के निर्देश
बैठक में प्रभारी सचिव सचिन कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम लोगों को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने बैंक अधिकारियों से ऋण वसूली, एनपीए खाते, वाहन ऋण, व्यक्तिगत ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, शिक्षा ऋण सहित अन्य सुलह योग्य मामलों को चिन्हित कर संबंधित पक्षकारों को समय पर नोटिस भेजने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि आपसी सहमति से मामलों के निपटारे से जहां पक्षकारों को राहत मिलती है, वहीं बैंकों के लंबित खातों का भी शीघ्र समाधान संभव हो पाता है.
प्रत्येक शाखा में जागरूकता शिविर लगाने की सलाह
प्रभारी सचिव ने सभी बैंक शाखाओं में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित कर राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें.
उन्होंने सभी बैंक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लोक अदालत में सूचीबद्ध किए जाने वाले मामलों की सूची 24 अगस्त से पहले जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय को उपलब्ध करा दें, ताकि समय पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा सके.
बैठक में एलडीएम गजेंद्र मोहन झा, इंडियन बैंक के वरीय प्रबंधक सूरज कुमार, यूको बैंक की कल्पना कुमारी, बिहार ग्रामीण बैंक के ऋषभ कुमार, स्टेट बैंक के सौरभ कुमार सहित पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया तथा अन्य बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन
ताज़ा ख़बरें
- जलवायु परिवर्तन और जनसंख्या दबाव से नदियों की बिगड़ती स्थिति—इन्हें इंसान मानना बदल सकता है?
- नदियों को मानवीय दृष्टिकोण से देखें: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या का बढ़ता दबाव
- नदियाँ भी मनुष्य हैं: उनके संकट पर नया दृष्टिकोण
- कुशीनगर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक‑ऋण व पारिवारिक विवाद सुलह‑समझौते से सुलझेंगे
- रक्तरंजित धारा: जलवायु‑परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से नदियों की संकटग्रस्त स्थिति
- विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता रैली निकाली
- नदियों को मानवीकृत करें? क्या इससे जल संकट में बदलाव आ सकता है?
- नदियों की दुविधा: जलवायु, प्रदूषण और जनसंख्या के साथ संघर्ष

