सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया: ट्रेन‑मेट्रो सेवाओं को न रद्द करें, जनता को असुविधा न हो
दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने और ट्रेनों को रद्द करने की योजना को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई। कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह बंद न किया जाए और सभी पक्षों की सुनवाई के बाद ही कोई प्रतिबंध लगे, जिससे आम जनता को परेशानी न हो।

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6ac8ae32bfa242592a032ac4","slug":"delhi-protest-supreme-court-plea-against-proposed-metro-station-closure-updates-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन और मेट्रो सेवाएं नहीं होंगी रद्द: सुप्रीम कोर्ट का सरकार को निर्देश- ऐसा फैसला लें, जनता को न हो परेशानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ट्रेन और मेट्रो सेवाएं नहीं होंगी रद्द: सुप्रीम कोर्ट का सरकार को निर्देश- ऐसा फैसला लें, जनता को न हो परेशानी
Fri, 09 Oct 2026 03:32 PM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:32 PM IST
सार
दिल्ली में 10 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने और दिल्ली आने वाली ट्रेनों को रद्द करने के प्रस्ताव को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। वकीलों ने दलील दी कि प्रदर्शन की आशंका के चलते पूरे शहर को बंद नहीं किया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रतिबंध लगाने से पहले सभी पक्षों को सुनना जरूरी है।
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली में 10 अक्तूबर को होने वाले प्रदर्शन से पहले मेट्रो स्टेशन बंद करने और दिल्ली आने वाली ट्रेनों को रद्द करने के प्रस्ताव पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि 10 अक्टूबर को होने वाले विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर दिल्ली के लिए ट्रेन सेवाएं पूरी तरह बंद न की जाएं और दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद न किया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से सेवाओं को नियंत्रित तरीके से जारी रखने को कहा कि ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
दरअसल, सीईसी के खिलाफ सीजेपी और कुछ छात्र संगठनों ने प्रदर्शन का एलान किया है। शुक्रवार को सीपीआई (एम) के महासचिव एमए बेबी की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में यह मुद्दा उठाया।
कपिल सिब्बल ने बताया कि उनकी जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने और दिल्ली आने वाली ट्रेनों को रद्द करने का आदेश है। वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी और प्रशांत भूषण ने भी इस मामले में अदालत से दखल देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में बैरिकेडिंग की जा रही है और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के आधार पर पूरी दिल्ली को बंद नहीं किया जा सकता। वकीलों ने कहा कि नागरिकों को विरोध प्रदर्शन करने का मौलिक अधिकार है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सभी पक्षों को सुनना जरूरी
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने कहा कि किसी भी तरह का प्रतिबंध लगाने से पहले सभी पक्षों को सुनना जरूरी है। न्यायमूर्ति बागची ने कहा कि अगर प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली गई है, तो यह कानून के अनुरूप नहीं है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि ऐसा प्रदर्शन असांविधानिक है।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के आयोजकों से पूछा जा सकता है कि इसमें कितने लोग शामिल होंगे। प्रदर्शनकारियों को बिना हथियार के रहने और प्रशासन को प्रदर्शन को नियंत्रित करने के निर्देश दिए जा सकते हैं। कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी, प्रशांत भूषण, वृंदा ग्रोवर और गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि वे मेट्रो स्टेशन बंद करने, सड़कों को रोकने और बैरिकेडिंग के खिलाफ उचित याचिका लेकर फिर अदालत आएंगे।

Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने ट्रेन रद्दी व मेट्रो बंदी पर माँगी अनुपातिकता की पालना

सुप्रीम कोर्ट ने CJP विरोध में पुलिस कार्रवाई की जांच की मांग को खारिज किया

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में प्रोटेस्ट के दौरान मेट्रो/ट्रेन को बंद न करने का निर्देश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने संघ और शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार को मौलिक माना, अक्टूबर 10 के प्रदर्शन की अनुमति‑विवरण मांगे

सुप्रीम कोर्ट ने मेट्रो‑रेल बंदी को अस्वीकार किया, प्रोटेस्ट से पहले सेवाएँ जारी रखने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: बिना अनुमति के प्रदर्शन ‘क़ानूनी नहीं’, CJP के जंतर-मंतर आंदोलन में संतुलन जरूरी

सुप्रीम कोर्ट ने मेट्रो स्टेशनों की बंदी को रोकते हुए कहा‑‘हजारों यात्रियों को असुविधा’

सुप्रीम कोर्ट 16 अक्टूबर को करेगा बंगाल SIR मामलों की सुनवाई, 1.70 लाख अपीलों पर फैसला निकट
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने एंड्र प्रदेश की आरक्षण चुनौती खारिज, 50 % सीमा कायम
- हाई कोर्ट ने DA बकाया पर सरकार के दोहरे रवैये पर प्रश्न उठाए, मुख्य सचिव के खिलाफ आपराधिक अवमानना मामला संबंधित पीठ को भेजा
- सीमावर्ती स्कूलों में छात्रों को कानूनी ज्ञान से सशक्त बनाना
- कौल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, शिंदे फेक्शन को शिवसेना का प्रतीक अवश्य मिले
- मेघालय उच्च न्यायालय ने वकीलों के बहिष्कार पर आपराधिक अवमानना नोटिस जारी किए
- सुप्रीम कोर्ट ने एपी सरकार की 34% पिछड़ी वर्ग आरक्षण को रद्द करने वाले हाई कोर्ट आदेश को बरकरार रखते हुए दावे को खारिज किया
- सुप्रीम कोर्ट ने एपी में 34% बीसी कोटा की सरकार की मांग को खारिज कर हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा
- हो ची मिन्ह सिटी में पर्यावरण संरक्षण कानून के कार्यान्वयन को सुदृढ़ करने के प्रस्ताव