सख्त कानून: अब गाड़ी हैक करना होगा नामुमकिन, नई गाड़ियों के लिए जल्द साइबर सिक्योरिटी से जुड़े सख्त नियम
सरकार जल्द ही सख्त कानून लाने जा रही है जिससे अब गाड़ी हैक करना नामुमकिन हो जाएगा. नई गाड़ियों के लिए जल्द साइबर सिक्योरिटी से जुड़े सख्त नियम लागू हो सकते हैं.

सौजन्य से:- Money9live
अब गाड़ी हैक करना होगा नामुमकिन, सरकार लाने जा रही सख्त कानून
नए वाहनों के लिए सरकार बहुत ही जल्द साइबर सिक्योरिटी से जुड़े सख्त नियम लागू कर सकती है, अधिकारियों ने कहा कि भारत ने एक कड़े साइबर सिक्योरिटी कंप्लायंस फ्रेमवर्क पर काम शुरू कर दिया है. ये फ्रेमवर्क देश में बिकने वाली सभी नई गाड़ियों पर लागू होगा.
नए वाहनों के लिए जल्द साइबर सिक्योरिटी से जुड़े सख्त नियम लागू हो सकते हैं, अधिकारियों ने कहा कि भारत ने एक कड़े साइबर सिक्योरिटी कंप्लायंस फ्रेमवर्क पर काम शुरू कर दिया है जो देश में बिकने वाली सभी नई गाड़ियों पर लागू होगा. सरकार की यह पहल मोबाइल ऐप्स के जरिए ई-रिक्शा की बैटरी से बिना इजाजत छेड़छाड़ के हालिया मामलों के बाद आई है. एक अधिकारी ने इकनॉमिक टाइम्स को बताया कि साइबर सिक्योरिटी सेफगार्ड को जरूरी बनाने वाला प्रस्तावित फ्रेमवर्क अगले छह महीनों में तैयार हो जाएगा.
नई गाड़ियों को बनाएंगे हैकिंग प्रूफ
सरकारी अधिकारी ने कहा कि प्रस्तावित फ्रेमवर्क के तहत सेफगार्ड देश में बिकने वाली सभी नई गाड़ियों के लिए हैकिंग प्रूफ क्षमता कंप्लायंस पर जोर देंगे. अधिकारी ने कहा कि उन फ़ीचर्स की जांच की जा रही है, जहां ड्राइव डेटा इकट्ठा किया जाता है, प्रोसेस किया जाता है और गाड़ी को कमांड देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. उन्होंने कहा कि ओवर-द-एयर अपडेट के जरिए मौजूदा कनेक्टेड गाड़ियों की साइबर सिक्योरिटी को बेहतर बनाने की संभावना की भी जांच की जा रही है.
सेमी-ऑटोनॉमस गाड़ियों को लेकर भी चिंताएं
हालांकि सरकार ने ई-रिक्शा की बैटरी हैक करने के लिए इस्तेमाल होने वाले मोबाइल ऐप्स पर बैन लगा दिया है, लेकिन ऑटोमैटिक पार्किंग, ब्रेकिंग और लेन असिस्ट जैसी लेटेस्ट ड्राइवर असिस्ट टेक्नोलॉजी वाली सेमी-ऑटोनॉमस गाड़ियों को लेकर भी चिंताएं सामने आई हैं. नीति आयोग के असेसमेंट के मुताबिक, 2030 में बिकने वाली सभी पैसेंजर गाड़ियों में से 90 फीसदी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) वाली होंगी, जिनमें लेन डिपार्चर वार्निंग, अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे सेफ्टी फीचर्स होंगे.
केंद्र इन नए जमाने की गाड़ियों से डेटा इकट्ठा करने पर भी बातचीत कर रहा है. एक दूसरे अधिकारी ने कहा, ये गाड़ियां इंटरनेट पर अपनी लोकेशन शेयर करती हैं और आस-पास की बहुत सारी जानकारी प्रोसेस करती हैं और सरकार यह देख रही है कि क्या गाड़ी बनाने वाली कंपनियां डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन रूल्स (DPDP), 2025 जैसे सही फ्रेमवर्क के हिसाब से आने-जाने वालों और ड्राइवर का डेटा स्टोर और इस्तेमाल कर रही हैं.
ये भी पढ़ें- New vs Old Brezza: डिजाइन से फीचर्स तक, 2026 मॉडल में क्या-क्या बदला?
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
लोकसभा में पास हुई एंटी परीक्षा लीक बिल: हंगामे के बीच संसद ने ली बड़ी बेदागता

कौन देता है गोली चलाने का आदेश? जितेंद्र सिंह ने बताया कानून की बात

1 अगस्त से अदालती कार्यवाही के दौरान अदालत कक्ष में अनुमत उपकरण

वियतनाम पार्टी केंद्रीय समिति ने भूमि कानून में संशोधन के लिए नई दिशा निर्देशों पर निर्णय

छात्रों के प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई शुरू की

भूमि कानून में संशोधन: राज्य भूमि की कीमतों का निर्धारण करेगा और भूमि से प्राप्त अतिरिक्त मूल्य को विनियमित करेगा

केंद्र सरकार ने छात्रों के हित की रक्षा के लिए किया वादा, एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा

राष्ट्रीय सभा की स्थायी समिति ने 2024 के भूमि कानून में संशोधन के लिए मार्गदर्शन दिया
ताज़ा ख़बरें
- शिक्षा प्रणाली में सेंध: पेपर लीक विधेयक पर विपक्ष का सरकार पर हमला
- कानूनों को संगठित करने और लागू करने के लिए प्रशिक्षण
- जामिया छात्रों की स्वतंत्र सोच को कुचल रहा है भारत, न्यायमूर्ति ने जताई चिंता
- नई आवास नीतियों का विचार-विमर्श और प्रभावी मूल्यांकन आवश्यक
- लोक अदालत में 90 मामलों का हुआ निपटारा, 24 लाख 92 हजार 908 रुपए पर सहमति
- सरकार के 24 घंटे के बड़े फैसले: न्याय और शिक्षा में सुधार
- सरकार के 24 घंटे: बड़े फैसलों की झड़ी
- केरल हाईकोर्ट ने बोला - अनुसूचित जनजाति आयोग अदालत नहीं है

