होमकानूनकिसानों की मांग: एमएसपी की गारंटी और सरकारी खरीद पर कानून बने
कानून

किसानों की मांग: एमएसपी की गारंटी और सरकारी खरीद पर कानून बने

भाकियू टिकैत ने प्रधानमंत्री से न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी और सरकारी खरीद पर कानून बनाने की मांग की है, साथ ही किसानों की अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग की गई है।

21 जुलाई 2026 को 06:13 pm बजे
किसानों की मांग: एमएसपी की गारंटी और सरकारी खरीद पर कानून बने

सौजन्य से:- Hindustan

एमएसपी की गारंटी,सरकारी खरीद कानून बनाने की मांग

भाकियू टिकैत ने पीएम से एमएसपी की कानूनी गारंटी और किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की है। गन्ना परामर्श शुल्क बढ़ाने, भुगतान ब्याज की मांग के साथ प्राकृतिक आपदाओं के मुआवजे की मांग भी की गई है। किसान बिजली समस्या और अन्य जरूरी मांगों के लिए ज्ञापन भेज रहे हैं।

फतेहपुर, संवाददाता भाकियू टिकैत ने एमएसपी की कानूनी गारंटी स्वामी नाथन की सिफारिश प्रतिशत के अनुसार व सरकारी खदीद कानून बनाए जाने की पीएम से मांग की है। विभिन्न मांगो का ज्ञापन डीएम के माध्यम से पीएम को भेजा गया। जिसमें किसानों की समस्याओं से निजात की मांग की गई।

किसानों की समस्याएं और सुझाव

राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि गन्ना का परामर्श शुल्क पांच सौ रुपये करने के साथ ही लंबित भुगतान ब्याज सहित किया जाए। ऋण माफी के साथ ही ब्याज रहित ऋण किसानों को उपलब्ध कराया जाए। 300 यूनिट बिजली फ्री करने के साथ निजीकरण पर रोक लगाई जाए, उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जीरामजी (मनरेगा) में दो सौ दिन का रोजगार व न्यूनतम दिहाड़ी सात सौ रुपये की जाए। साथ ही डीएपी यूरिया व अन्य उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ सब्सिडी को बहाल किया जाए। मांग करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर उचित मुआवजा दिलवाया जाए। किसानों ने 14 सूत्रीय ज्ञापन के माध्यम से समस्याओं को बता इसके निस्तारण की मांग की है। इस मौके पर अशोक उत्तम, देवनारायण पटेल, मुन्ना शेख, दिनेश शुक्ला, सुरेंद्र पटेल, नागेंद्र यादव, अजीत उत्तम, भानू, यदुनंदन आर्य, शोभा, सोनिया, विभा, अंजना आदि मौजूद रहे।

बिजली समस्या से आजिज किसान

धाता। क्षेत्र की बिजली समस्या से आजिज भाकियू महात्मा टिकैत के पदाधिकारियों ने केवटमई उपकेंद्र में बैठक की। बैठक के दौरान ब्लाक अध्यक्ष करन सिंह पटेल ने एक्सईएन को ज्ञापन भेजकर सोनारी के किसानों के नलकूपों को कृषि फीडर से जोड़ने, पर्याप्त बिजली आपूर्ति, टेकारी मोड़ क्रासिंग पर एचटी तार टाइट, अढ़ौली बाजार में नया ट्रांसफार्मर, बम्हरौली, अजरौली पंचायत भवन में 25 के स्थान पर 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने, सोनारी फीडर की लाइन खरसेड़वा से जोड़ने तथा लाइनमैन की मनमानी पर वीराम लगाने की मांग की गई।

सामान्य प्रश्न

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान
कानून

मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर
कानून

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश
कानून

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर
कानून

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन
कानून

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण
कानून

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ
कानून

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन
कानून

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन

ताज़ा ख़बरें