गृह क्लेश में ई-रिक्शा चालक की विशाख्त पदार्थ सेवन से मौत
भगवानपुर क्षेत्र के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में गृह क्लेश से तंग आकर एक ई-रिक्शा चालक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सौजन्य से:- Jagran
गृह क्लेश में ई-रिक्शा चालक ने खाया विशाख्त पदार्थ, उपचार के दौरान मौत
भगवानपुर के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में गृह क्लेश से परेशान एक ई-रिक्शा चालक मिंटू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। ...और पढ़ें
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, भगवानपुर। भगवानपुर क्षेत्र के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में गृह क्लेश से तंग आकर एक ई-रिक्शा चालक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ गटक लिया।
हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची भगवानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घर में लगातार चल रहा था गृह क्लेश
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से गुरुकुल नारसन का रहने वाला मिंटू (उम्र करीब 30 वर्ष) पिछले कुछ समय से भगवानपुर के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में किराए के मकान में रह रहा था। वह यहां ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजर-बसर करता था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उसके घर में लगातार गृह क्लेश चल रहा था।
शुक्रवार की देर शाम घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी मानसिक तनाव के चलते मिंटू ने घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गया।
परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो आनन-फानन में उसे रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने उसे बचाने का प्रयास किया, देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी में रखवा दिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला गृह क्लेश का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आस-पास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें- सिरसा में लिव-इन पार्टनर से झगड़े के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत
यह भी पढ़ें- आंतों में छेद से लेकर किडनी फेल्योर तक... 'जहर' बन रहा केमिकल वाला पनीर
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन
ताज़ा ख़बरें
- जलवायु परिवर्तन और जनसंख्या दबाव से नदियों की बिगड़ती स्थिति—इन्हें इंसान मानना बदल सकता है?
- नदियों को मानवीय दृष्टिकोण से देखें: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या का बढ़ता दबाव
- नदियाँ भी मनुष्य हैं: उनके संकट पर नया दृष्टिकोण
- कुशीनगर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक‑ऋण व पारिवारिक विवाद सुलह‑समझौते से सुलझेंगे
- रक्तरंजित धारा: जलवायु‑परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से नदियों की संकटग्रस्त स्थिति
- विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता रैली निकाली
- नदियों को मानवीकृत करें? क्या इससे जल संकट में बदलाव आ सकता है?
- नदियों की दुविधा: जलवायु, प्रदूषण और जनसंख्या के साथ संघर्ष

