किशनगढ़बास में विशेष लोक अदालत: 18 जुलाई को चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा
खैरथल-तिजारा में चेक बाउंस से संबंधित मामलों के लिए 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा, जिसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मामलों का निपटारा किया जाएगा। यह विशेष लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित की जा रही है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Khairthal
- Khairthal Tijara Lok Adalat | NI Act Check Bounce Cases Settlement Drive
किशनगढ़बास में 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत:चेक बाउंस से जुड़े मामलों का होगा निपटारा, ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों मोड में होगी
- कॉपी लिंक
खैरथल-तिजारा में चेक बाउंस से संबंधित मामलों के लिए 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) खैरथल-तिजारा द्वारा आयोजित इस अदालत की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
डीएलएसए कार्यालय में न्यायिक अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) जयपुर और डीएलएसए खैरथल-तिजारा के अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) शैलेंद्र व्यास के निर्देश पर हुई इस बैठक की अध्यक्षता डीएलएसए सचिव अजीत कुड़ी ने की। इसमें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा कुमारी, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-1 किशनगढ़बास सुरभी सिंह और न्यायिक मजिस्ट्रेट खैरथल खुशबू कंवरिया भी उपस्थित रहीं।
बैठक में पक्षकारों को नोटिस तामील कराने, बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित करने और लंबित मामलों की समीक्षा पर चर्चा हुई।
सचिव अजीत कुड़ी ने बताया - नालसा एवं राल्सा की मंशा के अनुसार न्यायालयों में लंबित चेक बाउंस मामलों का शीघ्र निस्तारण प्राथमिकता है।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से होगी
यह विशेष लोक अदालत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित की जाएगी, जिससे पक्षकारों को त्वरित, सरल और सुलभ न्याय मिल सके। इसमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य वित्तीय संस्थानों के लंबित सिविल एवं आपराधिक मामलों को भी शामिल किया जाएगा।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
बंगाल दौरे पर अमित शाह: सीमा सुरक्षा से लेकर कानून व्यवस्था तक की करेंगे समीक्षा

दरभंगा लोक अदालत में एनआई एक्ट मामलों का होगा त्वरित निपटारा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर गुस्से की चुनौती: किसानों ने प्रदर्शन कर नए अधिग्रहण भूमि कानून और मुआवज़े की मांगी गई बातों को बढ़ावा देना

छत्तीसगढ़ में जबरन मतांतरण पर उम्रकैद का कानून लागू, साय सरकार का बड़ा दांव

देहरा कोर्ट ने घरेलू हिंसा के मामले में पति को दोषी करार दिया, न्यायालय की रोक के बावजूद बेची भूमि

चीन का जातीय एकता कानून: उइगर मुस्लिमों का आरोप

CBSE की डिजिटल जांच पर उठे सवाल, बच्चों के भविष्य की क्या होगी किस्मत?

सीबीएसई परीक्षा परिणाम विवाद: डिजिटल मूल्यांकन में गड़बड़ी के आरोप
ताज़ा ख़बरें
- बेगूसराय में तेज हुई स्पेशल लोक अदालत की तैयारी, एनआई एक्ट के मामलों के निपटारे पर फोकस
- CBSE रिजल्ट पर उठे सवाल !
- कस्टमर को मिली नई गाड़ी, अदालत ने कंपनी को दिया निर्देश
- वियतनाम में ई-कॉमर्स कानून: पारदर्शिता और उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ावा देने का प्रयास
- दिल्ली दंगों में ताहिर हुसैन को दोषी ठहराने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया
- डाक सेवाओं को माल परिवहन और ई-कॉमर्स से अलग रखें
- कानून को डिजिटल माध्यम से पहुंचाने की नई दिशा
- पैतृक खेत बेचने से पहले जान लें ये महत्वपूर्ण कानूनी बातें

