होमकानून12 सितंबर को आयोजित होगी जिले की राष्ट्रीय लोक अदालत
कानून

12 सितंबर को आयोजित होगी जिले की राष्ट्रीय लोक अदालत

जिला न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा प्रकरणों के निस्तारण के लिए प्रयास किए जाएं और पक्षकारों के बीच प्री काउंसलिंग के लिए तिथि तय की जाए।

6 अगस्त 2026 को 09:15 pm बजे
12 सितंबर को आयोजित होगी जिले की राष्ट्रीय लोक अदालत

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jalore

- National Lok Adalat Will Be Held In The District On September 12.

जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को आयोजित होगी

- कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज | जालोर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला न्यायाधीश बन्नालाल जाट ने मंगलवार को जिले के न्यायिक अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सकारात्मक सोच के साथ आने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता में अपनी भूमिका निभाएं। अभी से कार्ययोजना बनाएं। ज्यादा से ज्यादा प्रकरणों के निस्तारण के लिए प्रयास करें। जिले में राजीनामा योग्य प्रकरणों के निस्तारण के लिए 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत होगी। बैठक में जिला मुख्यालय के न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यालय से बाहर पदस्थापित न्यायिक अधिकारियों ने वीसी से भाग लिया। जिला न्यायाधीश ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा प्रकरण रेफर किए जाएं। पक्षकारों के बीच प्री काउंसलिंग के लिए तिथि तय की जाए। प्री काउंसलिंग में लोक अदालत के फायदे बताएं और प्रकरणों का निस्तारण राजीनामा की भावना से कराया जाए। बैठक में मीडिएशन फोर नेशन 3.0 कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई। जिला न्यायाधीश ने कहा कि मध्यस्थता से प्रकरण निपटाने के लिए विशेष प्रयास करें। ज्यादा से ज्यादा प्रकरण मध्यस्थता के लिए रेफर करें। जिला विधि सेवा प्राधिकरण के सचिव उमेश वीर ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के समय-समय पर जारी निर्देशों की जानकारी दी।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →

ताज़ा ख़बरें